पूर्व मंत्री ने ठोकी ताल, पार्टी की टेंशन बढ़ाते हुए टिकिट की कर दी मांग

 

शिवराज सरकार की पूर्व मंत्री और भाजपा की तेज तर्रार और कद्दावर नेत्री कुसुम सिंह महदेले अपने पन्ना विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरेगी। यह बात उन्होंने मीडिया से कही। उन्हें भरोसा है, कि पार्टी इस बार उन्हें टिकिट जरूर थमाएगी और पार्टी के बरिष्ठ लोगो का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने साफ किया कि अब 75 वर्ष उम्र का बंधन पार्टी गाइडलाइन में नहीं रह गया।

 

कर्नाटक से लेकर मध्य्प्रदेश में यह फार्मूला नही चला। उल्लेखनीय है कि 2018 के चुनाव में 75 वर्ष होने के फार्मूले के फेर में आने के बाद महदेले की टिकिट पार्टी आलाकमान द्वारा अंतिम समय मे काट दी गयी थी। जिससे वह चुनाव नही लड़ पाई थी। लेकिन 2023 के बिस चुनाव में टिकिट मिलने का उन्होंने पूरा भरोसा जताया है। अगर महदेले को भाजपा आलाकमान टिकिट देती है तो बुंदेलखंड के सियासत में चुनाव पूर्व बड़ा सियासी भूचाल आ सकता है। जिसमे शिवराज के कई मंत्रियों की टिकिट खतरे में पड़ सकती है।

 

लंबे समय से पार्टी के हासिये में चल रही महदेले अब शिवराज सरकार के पक्ष में खड़ी दिख रही है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार को 50 फीसदी कमीशन की सरकार बताने वाले कांग्रेसियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को उन्हें  सिद्ध भी करना होगा। उनके द्वरा लगाये गए आरोप बे-बुनियाद है।

 

साथ ही कहा कि भाजपा सूबे की सभी 230 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी ओर एक बार फिर शिवराज सरकार मध्य्ाप्रदेश में बनायेगी। साढ़ें चार सालों तक पार्टी कार्यक्रमों से दूर रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका जबाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से आप लोगों को पूछना चाहिए। कांग्रेस नेता मुकेश नायक से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह मेरे भाई जैसे है उनका मेरे बंगले पर आने के सियासी कयास नही लगाना चाहिए।


By - sagar tv news
17-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.