सागर-प्रभु की भक्ति में डूबे भक्त,राधा-कृष्ण जी की लीलाएं सुन झूम उठे लोग | sagar tv news |

 

सागर के बाघराज वार्ड इलाके का माहौल इन दिनों भक्तिमय बना हुआ है। और सभी भक्त प्रभु की भक्ति में लीन हैं। दरअसल प्रसिद्द हरसिद्धि देवी मंदिर बाघराज परिसर में इन दिनों सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

जिसके कथा वाचक बाघराज मंदिर के पुजारी पंडित पुष्पेंद्र पाठक हैं। शनिवार को भगवान् श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। जहां भक्त ख़ुशी से झूम उठे। और देर रात तक भजन संध्या चलती रही। जहाँ सभी भक्त भक्ति भाव में डूबे हुए नज़र आये।

 

 

वहीं रविवार को राधा-कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया। इस दौरान भक्तों में ख़ासा उत्साह देखने को मिला। भजन के दौरान छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवा और बड़े भी खुशी में नाचते गाते हुए नज़र आये। यहां का नज़ारा देखते ही बन रहा था।

 

 


बता दें की भागवत कथा का आयोजन बुधवार से शुरू हुआ था। इसका समापन 15 अगस्त को होगा।-

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
14-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.