भाजपा विधायक ने किया दावा, विधानसभा चुनाव में मिलेंगी 136 से ज्यादा सीटें

 

भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और उनमें जान फूंकने के लिए भाजपा विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित कर आगामी चुनाव की रणनीति तैयार कर रही है। इसी को लेकर पवई के कृषि उपज मंडी में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता विजयराघवगढ़ के विधायक संजय पाठक ने की।

 

 

इस मौके पर विधायक संजय पाठक ने कहा कि भाजपा न जात देखती है, धर्म देखती है सिर्फ वह कमल का निशान देखती है। इस संगठन में सभी कार्यकर्ता एक समान है।

 

 

चाहे वह किसी भी जाति धर्म या समुदाय का हो। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने महिलाओं, किसान और युवाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि आगामी चुनाव में भाजपा को 136 से अधिक सीटें प्राप्त होंगी।

 

 

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही पाक अधिकृत कश्मीर का भारत में विलय होगा। वही, पवई विधायक प्रहलाद लोधी ने अपने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में बूथ स्तर से लेकर सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करें। सभा को जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को सुझाव दिए।


By - SAGAR TV NEWS
13-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.