डॉक्टरों की लापरवाही, महिला ने बस स्टैंड के पास नवजात को दिया जन्म

 

डॉक्टरों की लापरवाही, महिला ने बस स्टैंड के पास नवजात को दिया जन्म

आखिर कहाँ मर गई मानवता ?
महिला ने बस स्टैंड पर जन्मा बच्चा

 


छतरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई। जिसकी वजह से एक महिला का प्रसव बस स्टैंड पर बने कॉम्पलेक्स के पास हो गया। बताया जा रहा है कि छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा के पास ग्राम बीरों में रहने वाली महिला को प्रसव पीडा हो रही थी, जिसे जिला अस्पताल रैफर किया गया था। लेकिन यहां के डॉक्टर ने न तो उसकी जांच की और न ही उसका पर्चा देखा और उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया।

 

जब महिला का पति और परिजन उसे घर वापस ले जा रहे थे, तभी बस स्टैंड पर बने कंापलेक्स के पास उसने नवजात को जन्म दे दिया। इसके बाद महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। फिर डॉक्टर ने देखकर बताया कि बच्चे की हालत ठीक नहीं है। यदि समय रहते डॉक्टर उसे भर्ती कर लेते तो महिला का प्रसव सुरक्षित तरीके से हो जाता। लेकिन डॉक्टरों ने नजरअंदाजी कर दी। गौरतलब है कि अस्पताल में चल रही लापरवाही के मामले पहले भी कई बार सामने आ चुके है।


By - sagartvnews
12-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.