पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री छापा मारा,नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार sagar tv news

 

टीकमगढ़ जिले की कुड़ीला थाना पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री छापा मारा। जहां से पुलिस ने अवैध हथियार बनाने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध कट्टा, कारतूस सहित अवैध तरीके से हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। पकड़े गए तीन आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

 

 

इस मामले में एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि सागर जोन आईजी प्रमोद वर्मा और डीआईजी ललित शाक्यवार के निर्देश पर जिले भर में लगातार अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कुड़ीला थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के चंदेरी गांव में छापामार कार्रवाई की।

 

 

पकडे गए आरोपियों में धर्मेंद्र विश्वकर्मा निवासी चंदेरी, नरेश तोमर निवासी ईशानगर जिला छतरपुर के साथ एक नाबालिग लड़के को अवैध तरीके से हथियार बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

इस दौरान आरोपी धर्मेंद्र विश्वकर्मा के घर पर तलाशी के दौरान 315 बोर के तीन देसी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, एक 12 बोर का देसी कट्टा सहित अवैध तरीके से हथियार बनाने का सामान जब्त किया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 


By - SAGAR TV NEWS
12-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.