सैकड़ों NSUI पर पुलिस ने भांजी लाठियां,कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे थे | sagar tv news |

 

बेरोजगारी, महंगाई, पटवारी परीक्षा सहित कई घोटालों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने एमपी के जबलपुर में जमकर प्रदर्षन किया और जब वे कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए जाने लगे तब पुलिस ने उन पर लाठिया बरसा दी।

 

जिससे कई कार्यकर्ता घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रैली के रूप में जब प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, प्रदेश प्रभारी नितिश गौड, जिला अध्यक्ष सचिन रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष कोविन्द सिंह ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे थे, तब पुलिस ने घंटाघर से पहले बैरिकेड लगा रखे थे।

 

 

इसके बाद भी जब कार्यकर्ता जबरन बैरिकेड पर चढ़कर कलेक्ट्रेट तरफ जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोका, इस बात पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। अचानक हुई लाठीचार्ज में भगदड़ मच गई। इस लाठीचार्ज में प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव पिंकी मुदगल, प्रदेश प्रभारी नीतीश गौड़, जिला अध्यक्ष सचिन रजक सहित दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए।

 

 

 

जिन्हें जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है। वही, झड़प के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता और विजय नगर थाना प्रभारी संदीपिका ठाकुर को भी चोट आई है। लाठीचार्ज के दौरान पुलिस ने दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है। छात्र नेताओं पर हुई लाठीचार्ज को लेकर प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि पुलिस ने हमारे ऊपर आतंकवादियों की तरह लाठी बरसाई है।

 

 

 

लेकिन इसके बाद भी कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नही है। वही, उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ जिस प्रकार से पुलिस ने लाठी चार्ज करते हुए बर्बरता की है। उसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को देगी।

 

 

 

वही, इस प्रदर्शन को लेकर एएसपी प्रियंका शुक्ला का कहना है कि कलेक्ट्रेट में धारा 144 लागू है, इसके बाद भी कार्यकर्ता जबरन कलेक्ट्रेट जाने की कोशिश कर रहे थे। बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की गई, इसके बाद भी जब वे लोग नही माने तो पुलिस में उन पर हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा।


By - sagar tv news
11-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.