कैबिनेट मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले हमें फिर से बनानी है सरकार

 

 

भाजपा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने के लिए पन्ना जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा संगठन मंत्री हितानंद शर्मा और केबीनेट मंत्री और पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह थे।

 

 

जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया और कहा कि एकजुट होकर पुनः भाजपा की सरकार बनाना है। इस मौके पर खनिज और श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पन्ना में भाजपा की सरकार ने काफी विकास कार्य किए हैं और हमें मिलकर फिर से भाजपा की सरकार बनाना है,

 

 

इसके लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। आप सभी लोग पिछली बार से अधिक मतों से भाजपा को जिताने का प्रयास करें। इस मौके पर बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


By - sagar tv news
11-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.