बेटी को लेने ससुराल गया था पिता, लेकिन दामाद ने ससुर को ही...| sagar tv news |

 

दामाद ने अपने ही ससुर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। जिसकी वजह से वह काफी हद तक झुलस गया और उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची, लेकिन मामले की जांच पडताल षुरू कर दी है। यह मामला छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र से सामने आया है। बताया जा रहा है कि घोघरा गांव में रहने वाला पहलवान लोधी अपनी लड़की की ससुराल गढ़ीसेमरा था। तभी उसके साथ ऐसा हादसा हो गया।

 

 

उसने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह ससुराल गया था, तब वहां मौजूद दामाद अखिलेश लोधी सहित छुट्टन लोधी, अन्तू लोधी और एक अन्य ने मिलकर उस पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। तो वही, दामाद अखिलेश लोधी ने उस पर आरोप लगाते हुए बताया कि जब हम घर पर नहीं थे तब वह नशे की हालात में आया और घर के सामने उल्टा सीधा बोलने लगा।

 

 

घर पर सिर्फ महिलाएं थी उन्होंने उससे कुछ नही कहा। उसके बाद उसने पेट्रोल की बॉटल निकाली और खुद पर आग लगा ली। गांव वालो ने देखा तो उसे बकस्वाहा स्वास्थ्य केन्द्र लाए। साथ ही उसने कहा कि उसकी बेटी से उसका विवाद चल रहा है, क्योंकि उसका चरित्र ठीक नही हैं और वह उसे घर में नही रखना चाहता। इस वजह से उसे और परिजनों को झूठा फंसाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने मामला कायम कर जांच षुरू कर दी है


By - sagar tv news
10-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.