सागर- जॉइनिंग के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ का अस्पताल में जोरदार स्वागत

 

शासन के आदेशानुसार डॉक्टर नीना गिडियन ने सागर जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर ज्वाइन किया। इसके चलते उनका स्वागत डॉक्टर, स्टूडंेट सहित कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर किया और उनका मुंह मीठा कराया।

 

 

इस मौके पर सीपीएस के स्टूडेंट्स ने कहा कि डॉक्टर नीना गिडियन ने 3 बैचेस पढ़ाकर 100 फीसदी रिजल्ट दिया है। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मुंबई टीम के सदस्यांे ने उनके कार्यों की सराहना की थी और उनके द्वारा आविष्कार किए गए गिडियन स्यूचर की प्रशंसा कर उसे अपने साथ मुंबई ले गए थे।

 

 

इस दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत, सीएमएचओ डॉक्टर ममता तिमोरी, डॉक्टर ललिता पाटिल, डॉक्टर सरोज भूरिया, आरएमओ डॉक्टर अभिषेक ठाकुर, नवीन गुरु आदि मौजूद थे।


By - sagar tv news
08-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.