सागर- सिरफिरे युवक ने 2 चाचा की जान ले ली, अन्य लोगों को भी नहीं छोड़ा

 

एक सिरफिरे ने अपने ही दो चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर जान ले ली। इस सरफिरे के रास्ते में जो भी आया, वह उन पर हमला करता चला गया।

 

यहां तक कि उसने चाचा को बचाने आई अपनी चाची, बड़ी मां और रास्ते में मिले टीचर को भी नहीं छोडा और उन पर भी कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया।

 

जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। इस घटना से गांव में सनसनी और दहषत फैल गई। मामला सागर जिले के केसली थानांतर्गत नयागांव बम्होरी का है।

 

 

इस मामले में पुलिस ने बताया कि नयागांव निवासी 28 वर्षीय राव साब यादव कुल्हाड़ी लेकर निकला था और उसने अपने चाचा सुखराम और चाचा जीवन पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से उसने एक के बाद एक कई वार किए। जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड दिया। इसके बाद भी वह नहीं रुका। चीख पुकार सुनकर बाहर आई चाची कैलाशरानी और बड़ी मां सरोजरानी पर भी उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

 

यहां से जाते वक्त रास्ते में मिले शिक्षक रवि गौंड़ के हाथ में भी कुल्हाड़ी मार दी। इसके बाद वह गांव से कहीं भाग गया। सूचना पर केसली पुलिस गांव पहुंची। देर रात तक उसकी तलाश करती रही। वारदात के डर से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण वह कुछ दिनों से गांव में उत्पात मचा रहा था

 

 

और लोगों के मोबाइल छीन रहा था। वही, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने इस मामले में बताया कि दोहरे हत्याकांड के पीछे कोई तात्कालिक वजह सामने नहीं आई। आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसकी तलाश चल रही है। पुलिस टीमें रवाना की हैं। जल्द ही पकडा जाएगा।


By - sagar tv news
08-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.