सीएम शिवराज के कार्यक्रम में युवक ने मुंह में पेट्रोल, हाथ में मशाल और फिर...

 

 

 

 

मुंह में पेट्रोल, हाथ में मशाल
करतब दिखा रहे आर्टिस्ट की मौत

सीएम शिवराज के कार्यक्रम में युवक ने मुंह में पेट्रोल, हाथ में मशाल और फिर...


एमपी के छतरपुर जिले में मुख्यमंत्री की सभा में एक हादसा घटित हो गया। जिसमें उत्तरप्रदेश कानपुर से करतब दिखाने आए 9 कलाकारों में से एक स्टंटबाज की प्रदर्शन के दौरान जान चली गई। इस हादसे के बाद स्टंटबाजों और मृतक के साथियों ने सीएम से मिलने का प्रयास किया तो सुरक्षागार्डों ने उन्हें रोक दिया और अधिकारियों ने कहा यह मामला हम देख लेंगे। बताया जा रहा है कि जिले के नौगांव में बीते दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा और रोड षो था।

 

इस दौरान भाजपाई अपने तरीके से भीड़ जुटाने और मुख्यमंत्री के सामने टिकट की दावेदारी करने जतन कर रहे थे। जिसके चलते सबने अपने-अपने स्टेज बनवाए और कार्यक्रम करवाने के इंतजाम किए थे। भाजपा नेता मानिक चौरासिया भी टिकट के दावेदारों में से एक थे, जिन्होंने 9 स्टंटबाजों की टीम को बुलाकर मंच पर करतब दिखाने को कहा था।

 

 

इस दौरान स्टंटबाजों ने कई तरह के करतब दिखाए लेकिन मानिक चौरसिया मुंह से आग निकालने वाला करतब दिखाने को कर रहे थे जो खतरनाक और जानलेवा था। स्टंटबाजों ने ऐसा करतब दिखाने से मना किया तो मानिक चौरसिया ने उन्हें धौंस देकर कहा कि अगर यह करतब नहीं दिखाओगे तो एक भी रुपया भी नहीं दिया जाएगा, जिससे स्टंटबाजों को वह खतरनाक स्टंट करना पड़ा।

 

जब स्टंटबाज कबीर सिंह ने माउथ फायर स्टंट करने के लिए डीजल पिया तो वह गश्त खाकर गिर गया और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसे साथी अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी हालत खराब होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे डेड घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि उसके लंग्स में डीजल चला गया था। वहीं मृतक के साथियों के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।


By - sagartvnews
07-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.