पेट्रोल पंप पर की लूट, 25 हजार की लूट कर भागे | sagar tv news |

 

भिंड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र के कुसुम पेट्रोल पंप पर करीब 25 हजार की लूट की वारदात का अंजाम दिया गया। वारदात के समय दो बदमाश केबिन में घुसे थे, जिसमें एक बदमाश ने भ्रमित करने के लिए लगड़ा बनने का नाटक किया और दूसरे बदमाश ने लूट के लिए कर्मचारी के गोली मारी थी।

 

तीसरा बदमाश केबिन के बाहर खड़ा रहा। ये वारदात के बाद पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दो फरार है। ये तीनों बदमाश मुरैना जिले के बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद भिंड एसपी मनीष खत्री मौके पर पहुंचे।

 

 

बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे गोरमी के मेहगांव रोड पर कुसुम फीलिंग सेंटर पर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। वे बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भर रहे कर्मचारी को पिस्टल की नोक पर कवर किया।

 

 

दो बदमाश केबिन में घुसे। इन बदमाशों की हरकत पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। कैमरे में कैद हो रही घटना में एक बदमाश केबिन के अंदर घुसा वो लगड़ा बनकर चलता दिख रहा है। जबकि दूसरा बदमाश ने केबिन के अंदर पेट्रोलपंप कर्मचारी आशीन खान पर पिस्टल से गोली मारी। इसके साथ ही दोनों बदमाश बाहर निकले। तीसरा बदमाश ने हवाई फायर किया। तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

 

 

इस घटना के बाद जैसे ही पुलिस को सूचना लगी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। तीनों बदमाशों की हरीक्षा तक लोकेशन मिली। भिंड की पुलिस के साथ ही अंबाह और सिहोनिया पुलिस को भी सूचना दी गई। भिंड पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। हरीक्षा गांव की बीहड़ से रात्रि करीब 11 बजे अंबाह का रहने वाले बदमाष रिंकेश तोमर को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश से लूट के हिस्से की पांच हजार की नकदी जब्त की गई।

 

 

पुलिस ने रिंकेश तोमर से वारदात की पूरी कहानी उगलवा ली। आरोपी रिंकेश तोमर ने अपने दो साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए। दोनों आरोपी लंबे समय से लूट के मामले में ग्वालियर जेल में बंद थे। पिछले महीने ही वे जमानत पर बाहर आए थे। आरोपियों ने शौक पूरा करने के लिए वारदात की थी। आरोपियों ने शाम का समय इसलिए चुना था कि जिससे बड़ी रकम हाथ लग सके। हालांकि बदमाशों को ज्यादा पैसे नहीं मिल सके थे।


By - sagar tv news
07-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.