सागर-संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की चरण पादुका यात्रा का शुभारंभ | sagar tv news |

 

सागर विधानसभा में संत रविदास महाराज की चरण पादुका यात्रा का शुभारंभ सागर के अंबेडकर मूर्ति भगवान गंज से किया गया। इस मौके पर सांसद राज बहादुर सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन ,भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, महापौर संगीता तिवारी, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी ने संत रविदास महाराज की चरण पादुका और रथ पर स्थित उनके चित्र का पूजन, माल्यार्पण कर आरती उतारी।

 

 

यात्रा भगवानगंज,विट्ठलनगर होते हुए गुरुगोविंद सिंह वार्ड पहुंची। विधायक शैलेंद्र जैन पूरे रास्ते नंगे पैर चरण पदुकाओ को सिर पर रखकर चले। लोगों ने बड़े सम्मान और धार्मिक भाव से चरण पादुका का पूजन किया।

 

 

इस दौरान सभी लोगों को 12 अगस्त को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया। यात्रा का समापन विट्ठलनगर वार्ड स्थित संत रविदास मंदिर में किया गया।

 

 

यात्रा के समापन पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संत रविदास महाराज के मंदिर निर्माण का संकल्प लिया है उस संकल्प की पूर्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सागर आ रहे हैं। 12 अगस्त को सुबह 11 बजे ग्राम ढाना हवाई पट्टी पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है हम सभी को कार्यक्रम में पहुंचना है।

 

 


By - SAGAR TV NEWS
06-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.