कमलनाथ ने बल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था- शिवराज सिंह || SAGAR TV NEWS ||

 

 

अशोकनगर जिले के मुंगावली पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की कमलनाथ ने बल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था। दरअसल वो पन्ना प्रभारियों की बैठक लेने पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर हमला बोला कहा की इन दोनों ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ छल किया और कई तरह के नियम निकाले की हमने किसानों का कर्ज माफ किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से कहा की पहले के दो चुनाव में निराश किया गया। मगर जैसे ही तीसरे चुनाव की बात आई तो उन्होंने कहा कि इस चुनाव में आपने छप्पड़ फाड़ के दिया। यह वही चुनाव था जिसमें सिंधिया की हार हुई और केपी यादव की जीत। जिस पर सांसद केपी यादव ने आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा की बृजेन्द सिंह रहेगे तो शिवराज रहेगा। कमलनाथ कहते थे की पैसा नहीं है। और हम कहते है कि कमी नही है। कर्जा तक लेकर किसानों और गरीबों के लिए काम किया है। कमलनाथ सरकार में बल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था। जनता इन्हे माफ नहीं करेगी। वहीँ आईफा को लेकर भी उन्होंने कमलनाथ को आड़े हाथों लिया। इस दौरान उन्होंने कई सौगातें भी क्षेत्रवासियों को दी।


By - Anuj Jain (Mugawali,Ashoknagar,MP)
10-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.