न्यू कपल ने अनोखे अंदाज में मनाया शादी का जश्न, देखकर बढ़ जाएंगी आपकी धड़कनें

 

 


न्यू कपल ने यूनिक अंदाज में
मनाया शादी का जश्न !


न्यू कपल ने अनोखे अंदाज में मनाया शादी का जश्न, देखकर बढ़ जाएंगी आपकी धड़कनें

शादी का जश्न मनाने के लिए लोग तरह-तरह के प्रयोग करते हैं. बेहतर से बेहतर डेस्टिनेशन ढूंढते हैं ताकि मजा दोगुना हो जाए. साथ ही जश्न भी यादगार बन जाए. मगर कुछ लोग ऐसी चीजें भी कर बैठते हैं, जिसे देखकर सांसें थम जाएं. एक न्यूली मैरिड कपल ने कुछ ऐसा ही किया. शादी में शामिल होने आए मेहमानों के साथ ऊंची चट्टान से स्‍काईडाइविंग की. यह रोमांचक दृश्‍य देखकर लोग वाह-वाह कर उठे.

 

 

इंस्‍टाग्राम पर oberta mancino एकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है. क्‍ल‍िप के साथ लिखा है, सच्चा प्यार कितना खूबसूरत होता है. और अपने सबसे अच्छे दोस्त को प्यार करना और खुश देखना कितना खूबसूरत है. प्यार में होने के लिए आपको बहादुर होना होगा. सिर्फ शादी करना और चट्टान से कूदना नहीं, बल्‍क‍ि पर्वतों की तरह विशाल हृदय वाला होना होगा. वीडियो में आप एक देख सकते हैं कि एक कपल शादी के बाद अपने मेहमानों के साथ एडवेंचर करने पहुंचा है.

 

 

बारी-बारी से छलांग लगाते हैं
कुछ ही देर में कपल के साथ सभी मेहमान स्काइडाइविंग करते हैं और बड़ी-बड़ी चट्टानों से छलांग लगाते हैं. इस दौरान उनके पास सभी सेफ्टी इक्यूपमेंट मौजूद थे. वे बारी-बारी से छलांग लगाते हैं और खूब मस्‍ती करते नजर आते हैं. इस वीडियो को 10 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है.


By - sagartvnews
01-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.