ससुर और दामाद के बीच हुई बहस और दामाद ने ससुर की ले ली जान

 

अपने ही ससुर की धारदार हथियार से मर्डर करने वाले दामाद सहित दो आरोपियों को छतरपुर जिले की कोतवाली पुलिस ने गिरफतार कर लिया और बाकी दो अन्य आरोपियों की तलाष पुलिस कर रही है।

 

 

इस मामले में पुलिस ने बताया कि कीर्ति नगर कालोनी में रहने बाले बस कंडक्टर जगदीश प्रसाद गौतम की बेटी निशांकि गौतम ने मनीष विश्वकर्मा से प्रेम विवाह किया था। इस बात के चलते जगदीष ने अपनी बेटी से संबंध रखने बंद कर दिया था और 23 जून को निशांकि अपनी 3 साल की बेटी युक्ति को लेकर कहीं चली गई थी।

 

 

जिसकी शिकायत मनीष विश्वकर्मा ने थाना सिटी कोतवाली में की थी। वही, मनीष भी अपनी पत्नी को तलाश कर रहा था। तभी उसे शक हुआ कि उसे ससुर जगदीश गौतम ने कहीं छिपा दिया है। इस बात को लेकर कई बार दोनों के बीच बहस भी हुई और जब मनीष विश्वकर्मा की पत्नी और बेटी का पता नहीं चला तो उसने गुस्से में आकर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर ससुर जगदीश गौतम का धारदार हथियार से मर्डर कर दिया।

 

 

इस वारदात को अंजाम आरोपी मनीष विश्वकर्मा ने अपने दोस्त अमन गुप्ता, वीरेंद्र अहिरवार और सुनील गुप्ता ने साथ दिया। पुलिस ने दो आरोपी मनीष विश्वकर्मा और सुनील गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा दो आरोपी अमन गुप्ता और वीरेंद्र अहिरवार की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस की गिरफ्त में आए दो आरोपियों को न्यायालय में पेश करने बाद जेल दिया गया। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम आरोपियों ने 28 जुलाई को दिया था और दो दिन में ही आरोपियों को पकड लिया गया।


By - sagar tv news
31-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.