पत्नी पर बुरी नजर रखने पर पति-पत्नी ने युवक की हत्या

पति-पत्नी ने मिलकर
किया था युवक का मर्डर

पत्नी पर बुरी नजर रखने पर पति-पत्नी ने युवक की ह-त्या


छतरपुर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी पति पत्नी को गिरफतार कर लिया है। पत्नी पर बुरी नजर रखने पर पति ने युवक की जान ले ली थी। आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया

 

कि मृतक राम विशाल अवस्थी को अंतिम बार खजुराहो के एलआईसी आफिस के पास ग्राम धवाड के ही एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के साथ देखा गया था इसके बाद यह तीनों विशाल अवस्थी की मोटरसाइकिल से बमीठा की ओर चले गए थे। इसके बाद पुलिस ने इन पति पत्नी को अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने मर्डर करना कबूल किया। एसपी ने बताया कि विशाल अवस्थी आरोपी पति की पत्नी पर बुरी नीयत रखता था।

 

इसी बात को लेकर दोनों ने उसे उपर पहुंचाने का प्लान बनाया और उसे जटाशंकर धाम दर्शन का कहकर ले गए और रास्ते में उसे शराब पिलाकर मदहोष कर दिया और उस पर कुल्हाडी से वार कर उसका मर्डर कर दिया और इसके बाद उसकी डेड बाडी को पेट्रोल से जला दिया। पुलिस ने मर्डर में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से रंगे कपड़े भी बरामद किये। गौरतलब है कि छतरपुर जिले के सटई थाना अंतर्गत 26 जुलाई को वन परिक्षेत्र क्रमांक 555 में एक अधजली डेड बाडी मिलने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को दी थी और पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में लगी थी। काफी मषक्कत करने बाद पुलिस को आरोपियों को पकडने में सफलता मिली।

 


By - sagartvnews
31-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.