चुनावी माहौल शुरू 72 दिनों के लिए घर छोड़ें और क्षेत्र में मेहनत करें,आपकी महेनत जरूर रंग लाएंगी-प्रभात झा

 

इतिहास रचना है तो 72 दिनों के लिए
घर छोड़ें और क्षेत्र में मेहनत करें-प्रभात झा

चुनावी माहौल शुरू 72 दिनों के लिए घर छोड़ें और क्षेत्र में मेहनत करें,आपकी महेनत जरूर रंग लाएंगी-प्रभात झा

 

 

सागर जिले के राहतगढ में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में विचारधारा के आत्मीय आनंद के लिए कार्यकर्ता काम करता है। हम विचारधारा से जुड़े हुए हैं ।

 

हमारी पार्टी के जब देश में केवल दो सांसद थे। हम तब नहीं घबराए। आज कार्यकर्ताओं की दम पर और उनकी मेहनत से 303 सांसद हो गए हैं। अपनी सरकार का एक अलग ही आनंद होता है। उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा के लिए प्रदेश का गौरव बनाना है। इसके लिए हम सभी संकल्प ले कि इस बार सुरखी विधानसभा 75000 से अधिक मतों से जीतें। प्रदेश में अपनी विधानसभा का नाम ऊंचा करेंगे। वही राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसा दल है, जिसमें कार्यकर्ता ही सर्वोंपरि है। यह वही दल है जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है। हालांकि इसके लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण और संकल्प के भाव से पार्टी के लिए समर्पित होना पड़ेगा।


By - sagartvnews
31-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.