MP पहुंचे कन्हैया कुमार को मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लिया आड़े हाथों

 

मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को लेकर मध्य प्रदेश के नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस राष्ट्र विरोधी भावना के तहत काम कर रही है। कन्हैया कुमार के बारे में सभी लोग जानते हैं। उन्होंने जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारे लगाने का काम किया।

 

 

जिन्होंने ये कहा की अफजल तेरे कातिल ज़िंदा हैं हम शर्मिंदा हैं। ऐसे लोग कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं वहीँ मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा की कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी कई सारे लोग ऐसे चले थे। जो भारत तोड़ो के नारे लगा रहे थे।

 

 

जो राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। कन्हैया कुमार का तो रिकॉर्ड है। जिस पार्टी में कन्हैया कुमार जैसे लीडर काम कर रहे हैं। उससे जाहिर होता है की कांग्रेस देश को तोड़ने वाली ताकतों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

 

 

आतंकवादियों को प्रोत्साहित करने वाली ताकतों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के कारण ही देश में आतंकवाद, नक्सलवाद पनपा था। वही कांग्रेस एक बार फिर से आतंकवाद, नक्सलवाद ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करके देश में राष्ट्र विरोधी ताकतों को मजबूत करने के काम कर रही है।

 

 

 

गौरतलब है की कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार रविवार को आदिवासी महापंचायत में शामिल होने के लिए एमपी के इंदौर पहुंचे थे। जिस पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ये बात कही।


By - sagar tv news
30-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.