मातमी धुनों के साथ मुख्य मार्गों से निकले गए ताजिए और बुर्राक

 

दमोह जिले के पथरिया में मातमी पर्व मोहर्रम अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस दौरान ताजिये निकलने का दौर दोपहर से षुरू हुआ, जो षाम तक चला। ताजिए और बुर्राक नगर के मुख्य चौराहे होते हुए झंडा चौक बाजार पहुंचे।

 

 

अकीदतमंदो की ओर से फातिहा पढ़कर दुआ मांगी गई। बताया जा रहा है कि मुकाम से उठने के बाद से ही मातमी धुनों पर ढोल ताशे बजना शुरू हो गए थे।

 

 

अखाड़े में युवाओं ने अपने हैरतअंगेज करतब दिखाएं। षांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। बता दे कि यह पर्व पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसेन और हसन की शहादत की याद में मनाया जाता है।


By - sagar tv news
30-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.