सागर-बड़े भाई ने छोटे भाई की बाइक से इस तरह की हत्या देखिये पूरी खबर

 

जमीनी विवाद के चलते एक बडे भाई ने अपने ही छोटे भाई की जान ले ली। पुलिस ने मामला कायम कर जांच षुरू कर दी है। मामला सागर जिले के बीना के भानगढ़ थाना क्षेत्र के जौध गांव से सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रकाश अहिरवार पट्टे की जमीन पर अपना पक्का मकान बना रहा था।

 

इसी बात को लेकर उसका बडा भाई गंगाराम अहिरवार उससे अक्सर विवाद करता रहता था। बीते दिन गंगाराम अपनी पत्नी मलिरिया बाई के साथ उससे फिर विवाद करने आ गया। जब प्रकाष और उसकी पत्नी सहोद्रा बाई ने उसका विरोध किया, तो गंगाराम ने अपनी पत्नी मलिरिया बाई के साथ उससे मारपीट करना शुरू कर दिया। फिर मलिरिया बाई ने प्रकाश के दोनों हाथ पकड़ लिए और बड़े भाई गंगाराम ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया।

 

 

लेकिन इस हमले में प्रकाश बच गया। इसके बाद जब प्रकाश अहिरवार अपनी पत्नी सहोद्रा बाई के साथ पुलिस चौकी में रिपोर्ट करने जा रहा था। तब इसकी खबर लगते ही आरोपी गंगाराम अपने बेटे गोलू के साथ उसका पीछा करते हुए बाइक से आ गया। फिर हिन्नौद और जौध गांव के बीच पहुंचते ही गोलू ने तेज रफ्तार बाइक से प्रकाश को पीछे से टक्कर मार दी।

 

 

जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद गोलू और गंगाराम ने उसके पेट के ऊपर से कई बार बाइक निकाली। जिसके चलते उसने मौके पर ही दम तोड दिया। 108 एंबुलेंस की मदद से बीती रात उसे बीना सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे डेड घोषित कर दिया। वहीं मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


By - sagar tv news
29-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.