सपना चौधरी ने उड़ाया सचिन-सीमा हैदर का मजाक, हरियाणवी डांस का वीडियो वायरल | stvn india |

 

पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत के सचिन के मजे लेने में अब कोई भी पीछे नहीं है। हरियाणा डांसर सपना चौधरी ने भी सीमा हैदर और सचिन पर चुटकी ली है और उनका एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सपना चौधरी पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और सचिन के प्यार का मजाक बनाती दिख रही हैं। इस वीडियो में सपना चौधरी सचिन को झींगुर सा लड़का बता रही हैं।

 

वीडियो में सपना चौधरी पर्पल कलर का सूट पहनें नजर आ रही हैं। वहीं उनके पीछे एक लड़का और लड़की सीमा और सचिन बने दिख रहे हैं। दोनों का रोमांस बैकग्राउंड में देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना चौधरी लिप सिंक कर रही हैं,

 

सचिन, क्या है सचिन झींगुर- सा लड़का, उससे प्यार। सपना चौधरी के इस फनी वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें, जिस ऑडियो पर सपना चौधरी लिप सिंक कर रही हैं वो एक महिला का है, जिसने सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। महिला का वीडियो इतना वायरल हुआ कि अब लोग इस पर रील बना रहे हैं।

 

 

गौरतलब है कि पाकिस्तान से आई सीमा हैदर चार बच्चों की मां हैं और वो अपने बच्चे लेकर आई हैं और उन्होंने सचिन से शादी कर ली है। सीमा भारत में गैरकानूनी तरीके से आई हैं, इस वजह से भारतीय खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं। सीमा हैदर और सचिन एक गेमिंग एप पर मिले। दोनों का दावा है कि उन्हें प्यार हो गया और इस वजह से वो भारत आ गई हैं।


By - sagar tv news
29-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.