गाड़ी है या पहाड़ ! ऊंचाई इतनी कि बैठने के लिए लगती होगी सीढ़ी,Video हो रहा जमकर viral

 

ये लंबी चौड़ी चकरी कार
जमकर वायरल हो रही है !


गाड़ी है या पहाड़ ! ऊंचाई इतनी कि बैठने के लिए लगती होगी सीढ़ी,Video हो रहा जमकर viral


दुनिया में बहुत सी गाड़ियां हैं जिनका लुक-डिजाइन सब एक दूसरे से अलग होता है और उसे पसंद करने वालों की भीड़ होती है. गाड़ी बनाने वाली कंपनियां भी अपनी कार को दूसरी गाड़ियों से अलग करने के लिए उनमें अलग-अलग तरह के बदलाव करती रहती हैं. हाल ही में एक कार का वीडियो वायरल हो रहा है जो इतनी अलग है कि जब आप उसे देखेंगे, तो हैरत में पड़ जाएंगे क्योंकि वो गाड़ी कम और चलता-फिरता पहाड़ लग रही है. वो इतनी ऊंची है कि उसके सामने इंसान भी चींटी जैसा छोटा लग रहा है.
ट्विटर अकाउंट @Rainmaker1973 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक बेहद ऊंची कार सड़क पर चलती नजर आ रही है. ये कार साइज में इतनी बड़ी और ऊंची है, कि कार कम और ट्रक ज्यादा लग रही है. उसके ठीक बगल से एक आदमी जाते दिख रहा है जो उसके टायर के साइज का है. कार को पीछे करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. रोड पर कुछ पुलिस की गाड़ियां भी नजर आ रही हैं.

आपको बता दें कि ये एक हमर गाड़ी है. कई फिल्मों में आपने इस कार को देखा होगा. भारत में भी कुछ सेलेब्स के पास ये कार है. ये हमर यूनाइटेड अरब एमिरात के शेख हमद बिन हमदन अल नहयान की है और दो रोड के बराबर जगह छेक लेती है. इसको आसानी से चलाया भी जा सकता है. ये 14 मीटर लंबी और 5 मीटर ऊंची है


By - SAGAR TV NEWS
29-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.