शर्मनाक! iPhone खरीदने के लिए मां ने अपना बच्चा 2 लाख में बेच दिया, ताकि Reels बना सकें

 

पश्चिम बंगाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कपल पर कथित तौर पर इंस्टाग्राम रील्स बनाने का ऐसा शौक चढ़ा कि उन्होंने अपने 8 महीने के बच्चे को ही बेच दिया. कपल के पास पैसे नहीं थे और वो रील्स बनाने के लिए iPhone 14 खरीदना चाहते थे, इसलिए उन्होंने बच्चे को बेच दिया. यह पूरा मामला उत्तर 24 परगना जिले का है. पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है.

 

 


अचानक पड़ोसियों को कपल के व्यवहार में काफी बदलाव नजर आया। साथ ही, वह नोटिस कर रहे थे कि उनका 8 महीने का बच्चा भी गायब है। शक होने पर उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। दरअसल, पड़ोसियों ने देखा कि जो कपल कल तक पैसों की तंगी से जूझ रहा था अचानक उनके पास आईफोन आ गया। यह सब उनके बच्चे के लापता होने के साथ मेल खा रहा था। ऐसे में जब उन्होंने बात की तो बच्चे की मां ने कबूल लिया कि उन्होंने बच्चे को बेच दिया और पैसे का इस्तेमाल पश्चिम बंगाल के कई जगहों पर जाकर इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए किया।

 

 

पुलिस का कहना है कि बच्चे को बेचने के बाद मां-बाप रील्स बना रहे थे. पुलिस ने बच्चे की मां और बच्चे को खरीदने वाली महिला प्रियंका घोष को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, बच्चे का पिता जयदेव अभी फरार है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया. सोशल मीडिया पर भी लोग कपल पर गुस्सा दिखा रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.


By - sagar tv news
28-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.