अबार माता मंदिर में चोरी मां के आभूषण,दान की नगदी ले गए चोर,CCTV कई दिन से बंद | sagar tv news |

 

छतरपुर जिले के घुवारा स्थित अबार माता मंदिर में चोरों ने देर रात निशाना बनाया और चोर वहां से माता के आभूषण और मंदिर में रखे रुपए चुरा कर फरार हो गए। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची, पुलिस ने जांच षुरू की।

 

 

 

बताया जा रहा है कि चोरों ने मंदिर की दीवार तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। मंदिर के चौकीदार ने बताया कि मेरी ड्यूटी रात साढे 8 बजे से है। रात में आरती कर मंदिर का ताला लगा दिया था।

 

 

 

जब सुबह पूजा के लिए मंदिर खोला तो मां अबार माता के आभूषण गायब मिले और जब वहां आसपास देखा तो मंदिर के पीछे दीवार टूटी थी।

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले 7 दिनों से खराब हैं। उसी का फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
27-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.