सागर-दलदली सड़क से स्कूली छात्र-छात्राओं का निकलना मुश्किल,ग्रामीण भी परेशान | sagar tv news |

 

सागर जिले के बंडा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटी सिमरिया छापरी के लोग विकास कार्यो के लिए तो तरस ही रहे है, लेकिन यहां सबसे बडी समस्या एक ऐसे कच्चे मार्ग बनी है, जो दलदल मंे तब्दील रहता है। जिस पर से निकलना किसी चुनौती से कम नहीं होता।

 

 

इस मामले में बताया जा रहा है कि इस मार्ग से बडी संख्या में स्कूली बच्चों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन सडक की खराब हालत होने से उनके सामने परेषानी खडी हो जाती है। साथ ही अन्य ग्रामीण भी बमुष्किल इस पर से निकल पाते है।

 

 

 

सरपंच चंदा बाई के बेटे अविराज ने बताया कि इस डेढ किलोमीटर सडक को बनवाने के लिए कई बार अधिकारियों से कहा और उनके पास फाइल भी अटकी है लेकिन वे इस सडक को बनाने में कोई रूचि नहीं दिखा रहे।

 

 

 

ऐेसे ही पानी की टंकी बनवाने के बाद जनपद पंचायत बंडा से राषि मांगी गई थी, लेकिन उसका भी पेेमेंट नहीं किया जा सका। अधिकारियों की उदासीनता के चलते इस गांव का बेहतर तरीके से विकास नहीं हो पा रहा है। जिसका खामियाजा ग्रामीण उठा रहे हैं।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
27-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.