किसानों के लिए कमलनाथ के 5 बड़े ऐलान,कर्ज माफ,बिजली बिल माफ़ से लेकर... || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने फिर बड़े एलान किये हैं। कमलनाथ ने किसान हित में कृषि न्याय योजना के तहत पांच बड़ी घोषणाएं करते हुए नर्मदा सेवा सेना नाम के गैर राजनीतिक संगठन बनाये जाने का ऐलान किया।

 

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कहा कि सरकार आने पर वे इन घोषणाओं को लागू करेंगे, घोषणाओं में
5 हॉर्स पावर तक के सिंचाई पंपों के बिजली बिल माफ।
बिजली का बकाया बिल माफ।
किसानों का कर्ज होगा माफ।
आंदोलनों के दौरान दर्ज केस वापस लिए जाएंगे।
12 घंटे निर्बाध बिजली दी जाएगी।

 

 

 


इस ऐलान के साथ ही कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के हर किसानों को 5 हॉर्स पावर तक के स्थाई एवं अस्थाई (T C) कनेक्शनों को मुफ्त बिजली प्रदान करने का वचन दिया। इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश के 37 लाख किसानों को मिलेगा।

 

 

 

 

साथ ही मध्यप्रदेश के हर किसानों के 5 हॉर्स पावर तक की बिजली बिल की बकाया राशि माफ की जाएगी और इस योजना का लाभ 24 लाख किसानों को मिलेगा।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
26-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.