शिव तांडव रूप में महाकाल ने भक्तों को दिए दर्शन सीएम शिवराज परिवार समेत सवारी में हुए शामिल
शिव तांडव रूप में महाकाल ने भक्तों को दिए दर्शन, सीएम भी हुए शामिल
शिव तांडव रूप में महाकाल ने भक्तों को दिए दर्शन सीएम शिवराज परिवार समेत सवारी में हुए शामिल
सावन के तीसरे सोमवार पर उज्जैन के राजाधिराज भगवान महाकाल प्रजा का हाल जानने निकले और शिव तांडव के रूप में भक्तों को दर्शन दिए। चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर सवार मनमहेश के रूप में भी महाकाल सवारी के साथ चल रहे थे।
सवारी में बडी संख्या में श्रद्धालु उमडे। जगह-जगह बाबा महाकाल का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। क्षिप्रा घाट पर पूजन के बाद सवारी वापस महाकाल मंदिर पहुंची। वही सीएम शिवराज सिंह चैहान भी परिवार के साथ महाकाल की सवारी में शामिल हुए। उनके साथ मंत्री मोहन यादव और महापौर मुकेश टटवाल भी मौजूद रहे। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह ने बाबा महाकाल के दर्शन कर अभिषेक किया। इसके बाद बाबा की पालकी की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह महाकाल मंदिर का ध्वज हाथों में लेकर सवारी में पालकी के आगे-आगे पैदल चल रहे थे। सवारी भगवान महाकाल की सवारी शाम शिप्रा घाट पहुंची थी। यहां दत्त अखाडा की ओर से बाबा महाकाल का स्वागत कर पूजन-आरती की गई। यहां से परंपरागत मार्ग से सवारी गोपाल मंदिर पहुंची। पूजन-अर्चन के बाद सवारी वापस महाकाल मंदिर के लिए रवाना हो गई। वही, बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा ने भी नंदी हॉल से महाकाल के दर्शन किए। वे भोग आरती में भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान के चरणों में वंदन कर आशीर्वाद लिया है। महाकाल मंदिर में आरती के बाद आशुतोष राणा महानिर्वाणी अखाड़े के महंत से मिलने पहुंचे।