गधों को पटवारी की नियुक्तियां करने तहसील पहुंची एनएसयूआई

 

मध्यप्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा में गडबड़ी को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन आए दिन किये जा रहे है और सरकार को निषाना बनाया जा रहा है। ऐसा ही एक अनोखा विरोध प्रदर्षन जबलपुर में किया गया।

 

 

जहां भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता गधों को पटवारी के पद पर ज्वाइन करवाने के लिए तहसील कार्यालय लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जब पुलिस ने उन्हें अंदर आने से रोका तो जमकर झूमाझटकी हुई।

 

 

कई गधे भाग खडे हुए, जिससे अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि प्रदर्षन के पहले सभी कार्यकर्ता घोड़ा अस्पताल पर इकट्ठे हुए थे और वे यहां से कई गधे लेकर तहसील पहुंचे थे। इन सभी गधों की गर्दन में ‘नवनियुक्त पटवारी’ लिखी पट्टियां लटकी थीं।

 

 

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सचिन रजक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गधों को पटवारी परीक्षा में पास करवाया है। यही वजह है कि हम गधों को शपथ ग्रहण करवाने तहसील लेकर गए। एनएसयूआई ने यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन कर पटवारी भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग की है।

 

 

वही, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार ने परीक्षा में गड़बड़ी करते हुए किसी को भी पास करवा दिया। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्षन कर जनता को बताया कि अब ऐसे गधों की पटवारियों के रूप में भर्ती हो रही है। यही गधे सरकारी काम करेंगे। साथ ही कहा कि परीक्षा में ऐसे कई अभ्र्थियों ने टॉप किया है जिनको यह पता नहीं कि मध्यप्रदेश में कितने जिले है और मध्यप्रदेश की राजधानी क्या है?


By - sagar tv news
25-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.