सागर-केवल कागजों पर ही किए गए विकास कार्य,हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश || SAGAR TV NEWS ||

 

निर्माण कार्यों की गडबडी को लेकर जब किसी अधिकारी ने नहीं सुनी तो भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के विधानसभा बंडा के प्रत्याशी भानुप्रताप सिंह लोधी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और हाईकोर्ट ने उनकी दलीले सुनने के बाद जिला न्यायालय को जांच के लिए भेजा, तब जांच पता चला कि केवल कागजों पर ही विकास कार्य किया गया है।

 

 

बताया जा रहा है कि भानुप्रताप सिंह लोधी ने बंडा विधानसभा की जनपद पंचायत शाहगढ़ की ग्राम पंचायत जालमपुर में हुए निर्माण कार्यों की जांच करीब पांच साल पहले करवाई थी और जांच में रिपोर्ट में 24 लाख 73 हजार 924 रूपए वसूली योग्य पाए गए थे।

 

 

 

इस बात की शिकायत उन्होंने जिला सीईओ से लेकर कलेक्टर सहित कई आला अधिकारियों से की, लेकिन किसी ने भी कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा और उन्होंने यह मामला हाईकोर्ट में रखा।

 

 

 

इसके बाद हाईकोर्ट ने आदेश पारित कर जिला न्यायालय को जांच करने के लिए मौके पर भेजा गया और न्यायालय की टीम ने जांच में पाया गया कि अधिकांश कार्य घटिया हैं केवल हार्डकोर्ड ही डाला गया, जो पानी के पहले बहाव में बह गया।

 

 

 

जिसमें खडजा से लेकर दुर्ग सिंह के मकान तक सीसी रोड ग्राम बांकरई में नहीं है और कागजों पर रोड बना हुआ है, यहां तक कि नल जल योजना ग्राम जालमपुर में नहीं है और कागजों पर बनी हुई है। पशु ट्रेविस सेट भी जर्जर घटिया बनवाया गया।

 

 

 

 

इस तरह से बंडा विधानसभा की ग्राम पंचायत जालम पुर के विकास कार्यों में केवल दिखावा ही किया गया है अधिकांश भ्रष्टाचार कर पंचायत की जनता को गुमराह किया गया है।

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
24-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.