डाॅक्टरों की लापरवाही से युवती की मौत,परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा | SAGAR TV NEWS |

 

डॉक्टरों की लापरवाही से एक युवती की जान चली गई, यह देखकर उसके परिजन खासे आक्रोशित हो गए और उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। यह मामला ग्वालियर जिले से सामने आया है।

 

 

बताया जा रहा है कि खिडकी मोहल्ले में रहने वाली छात्रा मानसी को लीवर, पेट सहित अन्य इंफेक्शन थे, जिसके इलाज के लिए उसे अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिसका इलाज डॉक्टर मनोज श्रीवास्तव ने किया था।

 

 

 

कुछ दिन के ट्रीटमेंट के बाद जब उसे आराम मिला तो ये कहकर डिस्चार्ज कर दिया गया कि ट्रीटमेंट पूरा हो चुका है अब घर ले जाइए। परिजन उसे घर लेकर आ गए, लेकिन उसकी हालत फिर खराब हो गई। परिजनों को लगा कि डॉक्टरों ने उसका इलाज सही तरीके से नहीं किया है। उसे फिर उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

 

 

लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। यह देखकर उसके परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी के इलाज में लापरवाही बरती गई।

 

 

 

 

डॉक्टर मनोज श्रीवास्तव पेट संबंधी बीमारियों के विशेषज्ञ नहीं है लेकिन इसके बाद भी उन्होंने इलाज किया। वही, हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी। पुलिस का कहना है कि युवती के परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
24-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.