सागर-कार सवार महिला भाजपा पार्षद से बदमाशों ने लूट करने की कोशिश

 

भाजपा की महिला पार्षद से
बदमाशों ने लूट करने की कोशिश

सागर-कार सवार महिला भाजपा पार्षद से बदमाशों ने लूट करने की कोशिश


सागर जिलेे के बीना में खुरई की एक भाजपा महिला पार्षद से लूट करने की कोशिश की गई लेकिन तभी लुटेरों से बचने के लिए पार्षद पति ने कार की रफ्तार बढा दी। जिससे एक यह घटना होने से टल गई। घटना के समय महिला पार्षद अपने पति के साथ चंदेरी से खुरई कार से लौट रही थी। बताया जा रहा है कि भाजपा पार्षद मोना सिंघई अपने पति धमेंद्र सिंघई के साथ कार से चंदेरी से खुरई जा रहे थे। कार जैसे ही बेतवा नदी के पुल पर पहुंची, उन्हें चार लोगों ने रोकने की कोशिश की। कार के दोनों तरफ दो-दो लोग खडे हो गए।

 

इस घटना से महिला पार्षद बुरी तरह से सहम गईं, लेकिन पति ने समझदारी दिखाते हुए कार की गति बढा दी। बदमाशों ने हाथ में बडे-बडे पत्थर लेकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह कार की रफ्तार बढाकर निकल गए। इस दौरान उनकी कार में एक बदमाश ने पत्थर भी मार दिया। घटना से डरे दंपत्ति शिकायत करने कंजिया पुलिस चैकी पहुंच गए। शिकायत सुनने के बाद चैकी प्रभारी ने मौके पर जाकर जांच की, लेकिन घटना स्थल पर उन्हें कोई नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


By - sagar tv news
24-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.