भगत के वश में हैं भगवान : ये भजन तो आपने सुना होगा, लेकिन इसे चरितार्थ कर दिखाया संजनी ने, अस्पताल के चिकित्सक भी रह गए हैरत में

भगत के वश में हैं भगवान : ये भजन तो आपने सुना होगा, लेकिन इसे चरितार्थ कर दिखाया संजनी ने, अस्पताल के चिकित्सक भी रह गए हैरत में


आप और हम बचपन से एक भजन सुनते आ रहे हैं भगत के वश में होते हैं भगवान  भजन का सार ये की एक परिवार में भगवान कृष्ण की प्रतिमा के बीमार होने संभावना के चलते एक महिला चिकित्सक से उनका उपचार करने की विनती करती है। लेकिन मप्र के दतिया जिले में बिल्कुल ऐसा ही मामला सामने आया, जब एक महिलास लड्डूगोपाल की प्रतिमा लेकर अस्पताल पहुंची और कहा ये अग्नि से जल गए हैं। दरअसल एक घर में पूजा के दीपक से मंदिर में आग लग गई। मंदिर में बाल रूप में विराजे कन्हैया की प्रतिमा आग की चपेट में आ गई थी, जिसे महिला अपने पति के साथ इलाज कराने ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची थी।

दतिया में भगवान कृष्ण के बाल रूप कन्हैया आग में घायल होने, अनन्य भक्त महिला द्वारा उन्हें 40 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं ट्रामा सेंटर में मौजूद डॉक्टर ने अपने हाथों से खुद भगवान का इलाज किया है।

दतिया जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एक महिला अपने पति के साथ बदहवाश सी पहुंची थी, उसके हाथ में कपड़े में लिपटे कृष्ण कन्हैया की प्रतिमा मौजूद थी। महिला उन्हें मासूस बच्चे की तरह दुलार रही थी, उसने रोते हुए कन्हैया की मूर्ति को डॉक्टर के हाथों में सौंपते हुए कहा कि ये आग में झुलस गए हैं, इनको देखिए इनका इलाज कीजिए। डॉक्टर कुछ समय तो अवाक रहे, बाद में घटना सुनने के बाद उन्होंने भगवान का इलाज कर उन्हें महिला को सौंपकर बताया कि वे एकदम ठीक हैं।

दरअसल मध्य प्रदेश के दतिया जिला अस्पताल में बीती रात डॉ. आशुतोष आर्य ट्रामा सेंटर में ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान जिले के पडरी गांव से संजनी यादव अपने पति विनोद यादव के साथ घबराई थी अस्पताल पहुंची थी। उसके हाथ में लाल कपड़े में भगवान लड्डू गोपाल की प्रतिमा थी। संजनी रो रही थी डॉक्टर आर्य ने पूछा तो उसने बताया कि घर के मंदिर में दीपक जलाया था मंदिर में पूजा के बाद ध्यान हट गया और जलतते हुए दीपक से मंदिर में आग लग गई। आग की लपटों की चपेट में भगवान श्रीकृष्ण के बाल विग्रह आ गए थे। वे काले पड़ गए थे। घर में देशी उपचार किया। बाद में पति के साथ इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए हैं।


महिला की भक्ति और आस्था का मामला था, भगवान का चैकअप भी किया था

मेरे जीवन में पहली दफा इस तरह का वाक्या सामने आया है। संजना पत्नी प्रमोद यादव अपने साथ भगवान लड्डू गोपाल की प्रतिमा लेकर आई थीं। वे घबराई और पसीना-पसीना हो रहीं थीं। उन्होंने बताया कि मेरे प्रभु जल गए हैं। उनकी तसल्ली के लिए भगवान का चैकअप कर मलहम भी लगाई। यह आस्था और विश्वास का मामला था। मेरे जीवन का सबसे बड़ा मामला है, जब कोई भगवान की प्रतिमा को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया।

डॉक्टर से बोली: मेरे प्रभु जल गए हैं। इन्हें देख लो.... जिला अस्पताल दतिया में इमरजेंसी यूनिट में मौजूद ड्यूटी डॉक्टर आशुतोष आर्य ने महिला के हाथ से लड्डू गोपाल को अपने हाथ में ले लिया। इस दौरान महिला लगातार कह रही थी मेरे प्रभु जल गए हैं, इन्हें देख लो... डॉ. आर्य ने भगवान की प्रतिमा को टेबल पर रखकर उनका बड़े आत्मीय भाव से चैकअप किया। फिर बाद में उनके शरीर पर मलहम लगाकर वापस महिला के हाथ में सौंप दिया। उन्होंने महिला को बताया कि चिंता न करें आपके कन्हैया बिलकुल स्वस्थ्य हैं। तब कहीं महिला की जान में जान आई और उसका मन शांत हुआ व आंखों से आंसू बंद हुए।

 


By - sagar tv news
23-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.