CM शिवराज सिंह का सड़क किनारे रुका काफिला ,महिला का कच्चा घर देख तत्काल दिया ढाई लाख का चेक
CM शिवराज सिंह का सड़क किनारे रुका काफिला ,महिला का कच्चा घर देख तत्काल दिया ढाई लाख का चेक
काफिला रोक CM शिवराज ने कच्चे घर में पहुंचकर पी चाय
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा पहुंचे। इस दौरान वे विवेकानंद वार्ड में रहने वाली ललिता बाई के घर पहुंचे और उससे चर्चा की। चर्चा के दौरान ललिता बाई ने बताया कि उनके पति और बडे बेटे की डेथ हो चुकी है। घर भी कच्चा है और आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री चैहान ने उन्हें तत्काल घर बनाने के लिए ढाई लाख रुपए का सहायता राशि का चेक सौंपा। ललिता बाई ने कहा कि आज आकर सीएम ने जो मुझे स्नेह दिया है, वह कभी नहीं भूल सकती। मुख्यमंत्री चैहान को उन्होंने आत्मीयता से चाय पिलाई। बहन का अपने प्रति स्नेह देख मुख्यमंत्री चैहान भी भाव विभोर हो गए।