सागर-सुहागन महिला को विधवा घोषित कर खेला जा रहा था फर्जीवाडा का खेल || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई जनपद पंचायत की खिमलासा ग्राम पंचायत में एक फर्जीवाडा किए जाने का मामला सामने आया है। जहां सरकारी दस्तावेजों में सुहागिन महिला को विधवा घोसित कर दिया गया और पेंषन राषि को किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर की जा रही थी और इस काम को अंजाम दिया तत्कालीन रोजगार सहायक ने।

 

 

जो यह खेल पिछले डेढ साल से खेल रहा था। दरअसल, योजना लाडली बहना के पैसे चेक कराने के लिए खिमलासा की सीमा जैन बैंक पहुंची थी, जहां उसके खाते में महज 400 रुपए जमा हुए थे। उन्होंने जब अपने मोहल्ले की महिलाओं से चर्चा की तो पता चला कि खाते में 400 नहीं बल्कि 1000 आने चाहिए।

 

 

 

जब सीमा ने सीएम हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की तो पता चला कि 600 रुपए उसे विधवा पेंशन के मिलते हैं और 400 लाडली बहना के दिए गए हैं। यह सुनते ही महिला सन्न रह गई, क्योंकि उसके खाते में अन्य कोई पैसे नहीं आते थे। महिला ने कहा कि उनके पति जिंदा है तो विधवा पेंशन कैसे मिल सकती है।

 

 

 

 

महिला ने अपने पति के साथ इसकी शिकायत खुरई जनपद पंचायत कार्यालय में की है पता चला कि तत्कालीन रोजगार सहायक दीपेश राजपूत ने दस्तावेजों में फर्जीवाडा करके उसे विधवा घोसित कर दिया था और उसके नाम की 600 रूपए की पेंषन राषि किसी दूसरी महिला के खाते में ट्रांसफर की जा रही थी।

 

 

 

महिला सीमा ने रोजगार सहायक पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। तो वहीं इस मामले में जनपद पंचायत अधिकारियों का कहना कि मामले की जांच की जाएगी और विधवा पेंशन को बंद कर दिया गया है।

 

 

 


By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Khurai.-
22-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.