सागर-नौरादेही कार्यालय में घुसी गोह, बाहर भागे कर्मचारी, रेस्क्यू किया

 

नौरादेही कार्यालय में घुसी गोह
देखते ही कर्मचारी चीख उठे


सागर-नौरादेही कार्यालय में घुसी गोह, बाहर भागे कर्मचारी, रेस्क्यू किया

नौरादेही वनमंडल कार्यालय सागर में डीएफओ चैंबर के बाजू से ही स्टेनो का आफिस बना हुआ है। यहां सुबह कर्मचारी नियमित ड्यूटी पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी कर्मचारी की नजर कमरे में मौजूद करीब 3 फीट की गोह (गुहेरा) पर पड़ी तो उसके शरीर में सिहरन दौड़ गई। उसने चीखकर बाकी लोगों को बताया कि यहां पर जहरीली गोह मौजूद है। सभी लोग कार्यालय से बाहर निकल गए।

गोह को पकड़ने के लिए स्नेक कैचर अकील बाबा को फोन पर सूचना दी गई तो वे अपने बेटे व जहरीले जीव—जंतु पकड़ने में एक्सपर्ट असद खान के साथ पहुंचने थे। यहां पर उन्होंने स्टेनो रुम में करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद गोह को काबू में कर हलक से दबोच लिया।

अकील बाबा ने बताया कि गोह द्वारा काटने के केस कम ही सामने आते हैं, वैसे यह बहुत फुर्ती के साथ हमला करता है। इसकी लार में बहुत ही खतरनाक व जानलेवा बैक्टीरिया पाए जाते हैं। गुहेरा जब बड़ा होता जाता है तो उसे गोह कहा जाता है। इसमें नर—मादा भी होते हैं। मादा एक बाद में 30 से अधिक अंडे तक दे देती है। लोगों से इससे दूर ही रहना चाहिए। यह काफी खतरनाक साबित हो सकती है।


By - sagar tv news
22-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.