अंतिम संस्कार से पहले कथित किडनी चोरी का खुला राज,शव का पीएम फिर क्या देखिए || SAGAR TV NEWS ||

 

अनूपपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जब एक मृतक युवक का अंतिम संस्कार किया जाने लगा और परिजनों ने कपडे उतारकर देखा तो दंग रह गए। उसके पेट में करीब 25 टांके लगे थे। जबकि आपरेषन उसके सिर का किया गया था। इस बात की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी और पीएम कराने की मांग की।

 

 

 

दरअसल चिचाई बस्ती में रहने वाला महेंद्र सिंह रात को घर से रेत खदान में ड्यूटी करने के लिए जा रहा था। तभी एक गाय अचानक बाइक के सामने आ गई जिससे वह हादसे का शिकार हो गया। उसे सिर में चोट लग गई। जिसे जिला अस्पताल अनूपपुर लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया।

 

 

 

इसके बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। तभी मेडिकल कॉलेज में महेंद्र के परिजनां से एक आदर्श नाम के व्यक्ति ने संस्कारधानी हॉस्पिटल शंकर नगर जबलपुर ले जाने की सलाह दी। डॉक्टरों ने मरीज के सिर का ऑपरेशन किया। दो-तीन वह वहीं भर्ती रहा, लेकिन 18 जुलाई की रात डॉक्टरों ने उसके परिजनों से कहा कि इसे घर ले जाओ।

 

 

 

 

उसने दम तोड दिया है। जब वे दाह संस्कार करने के लिए ले गए। जब वे स्नान की परंपरा कर रहे थे। तभी उसके पेट के पास 20 से 25 टांके लगे हुए थे। इसे देख कर परिजनों को शंका हुई। उन्होंने अंतिम संस्कार ना करते हुए इसकी शिकायत चचाई पुलिस थाने में की।

 

 

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों के साथ डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। जहां युवक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी और इसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

 

 

 

वही, इस मामले में परिजनों ने किडनी निकाले जाने का आरोप जबलपुर के निजी अस्पताल पर लगाया है। उनका कहना है कि जब सिर का ऑपरेशन हुआ तो पेट में चीरा क्यों लगाया गया।

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
21-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.