सागर में पुलिस इंस्पेक्टरों के थोक बंद तबादले, 3 साल से जमे थाना प्रभारियों को दूसरे जिलों में भेजा

 

सागर में थाना प्रभारियों के थोक बंद तबादले
24 निरीक्षक दूसरे जिलों में भेजे गए


सागर में पुलिस इंस्पेक्टरों के थोक बंद तबादले, 3 साल से जमे थाना प्रभारियों को दूसरे जिलों में भेजा

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पुलिस मुख्यालय ने जिलों में तीन सालों से जमे निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादले शुरू कर दिए हैं। बुधवार रात पुलिस मुख्यालय से निरीक्षक व कार्यवाहक निरीक्षकों के स्थानांतरण की सूची जारी की गई। जिसमें सागर जिले से 24 निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार सागर से निरीक्षक राकेश शर्मा को श्योपुर, अनूप सिंह ठाकुर को कटनी, शकुंतला बामनिया को विदिशा, बबीता चौधरी को विदिशा, वीरेंद्र सिंह चौहान को पन्ना, रोहित मिश्रा को पन्ना, जानकी प्रसाद कोदार को रीवा, कमल निंगवाल को उज्जैन, महेंद्र सिंह जगेत को दमोह, रावेंद्र सिंह बागरी को दमोह, आनंद सिंह ठाकुर को दमोह, कृपाल सिंह मार्को को छतरपुर, कमल सिंह ठाकुर, प्रशांत सेन, रीता सिंह, उपमा सिंह और निरीक्षक सतीश सिंह को छतरपुर, नवल आर्य, संगीता सिंह, मानस द्विवेदी को जबलपुर भेजा गया है। वहीं निरीक्षक आनंद राज को टीकमगढ़, पीटीएस से कार्यवाहक निरीक्षक रमेश प्रकाश गायधने को सागर से सिवनी, गोकुल प्रसाद अजनेरिया को निवाड़ी और पीटीएस से कार्यवाहक निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा का सागर से कटनी तबादला किया गया है।

सागर से निरीक्षकों के स्थानांतरण के साथ ही जिले को नए निरीक्षक दिए गए हैं। जिसमें निरीक्षक अर्चना जाट को कटनी से सागर, रोहित डोंगरे को कटनी से सागर भेजा गया है। सुमेर सिंह जगेत और शशि विश्वकर्मा को छिंदवाड़ा से सागर, शिवमंगल सिंह जबलपुर से सागर, विजय अहिरवार को नरसिंहपुर से सागर, लखनलाल उइके नरसिंहपुर से सागर, मनीष त्रिपाठी को सिंगरौली से सागर, अजय कुमार बैगा को अनूपपुर से सागर, संधीर चौधरी को दमोह से सागर, मैना पटेल को टीकमगढ़ से सागर, नासिर अहमद फारूकी को टीकमगढ़ से सागर, अजय प्रकाश सारवान, संदीप तोमर, कर्णी सिंह शाक्तावत, आनंद सिंह आजाद को नीमच से सागर भेजा गया है। वहीं निरीक्षक योगेंद्र सिंह दांगी को विदिशा से सागर, विनोद विनायक करकरे को भिंड़ से सागर और निरीक्षक रामसिंह राजोरिया को शिवपुरी से सागर भेजा गया है।


By - sagar tv news
20-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.