सागर-यूपी में ट्रेनिंग लेकर एमपी में लूट रहे थे ATM, आरोपियों के तरीके को देखकर पुलिस भी भोचक्की रह गई

 

यूपी में ट्रेनिंग लेकर एमपी में लूट
आरोपियों के तरीके को देख पुलिस भी हैरान

सागर-यूपी में ट्रेनिंग लेकर एमपी में लूट रहे थे ATM, आरोपियों के तरीके को देखकर पुलिस भी भोचक्की रह गई


सागर पुलिस ने एक एक चिमटी गिरोह को पकड़ा है जो सालों से एटीएम मशीन से पैसे लूट रहे थे और किसी को इसकी कानो कान खबर नहीं थी सागर पुलिस की सतर्कता के चलते यह गिरोह पकड़ में आया है.
आरोपियों के द्वारा इस तरह का तरीका अपनाया जाता था कि ना तो ग्राहक का पैसा बैंक से कटता था और ना ही एटीएम मशीन यह जज कर पाती थीं कि पैसा निकल गए. एटीएम से पैसा निकालने वाले गिरोह एक खास प्रकार की लोहे की चिमटी बनवाते थे. उसमें धागे के सहारे लकड़ी बांध देते थे. और फिर एटीएम मशीन में जाकर फिट कर देते थे. जिस जगह से पैसे निकलते हैं वहां पर चंद सेकेंड में यह चिमटी लगा देते थे. जिसकी वजह से जब पैसे निकाले जाते थे तो वह पैसा इसी चिमटी और केस रोलर के बीच में आकर फस जाते थे. जिससे ना तो पैसे अंदर जा पाते थे और ना बाहर आ पाते थे. यह गिरोह इसी का फायदा उठाता था और फिर चिमटी और पैसे को निकाल लेते थे. सागर नगर पुलिस अधीक्षक केपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की चिमटी गिरोह के चार युवक पकड़े गए हैं जो 10वीं और 12वीं पड़े हैं लेकिन इन्होंने इस तरह का अपराध करने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के नयापुरा में इसकी ट्रेनिंग ली थी और पिछले 4-5 सालों से इसी तरह से घूम घूम कर पुरानी एटीएम मशीन को निशाना बनाकर पैसे निकालते थे यह चिमटी गिरोह आखरी बार 27 जून को प्रतापगढ़ से घूमने निकला था जो लखनऊ आगरा हरिद्वार देहरादून होते हुए इंदौर पहुंचा था इंदौर के बाद उज्जैन और फिर महाराष्ट्र के औरंगाबाद गया था यहां से वापस बैतूल विदिशा होते हुए सागर पहुंचा था जहां सागर की रेलवे स्टेशन के पास लगे पुरानी एटीएम में इन्होंने यह चिमटी फसाई थी. जहां पुलिस को एटीएम से टेंपरिंग होने की सूचना मिली थी जिसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की थी यह स्विफ्ट डिजायर कार से घूम रहे थे कार के ऊपर बत्ती और हूटर लगा हुआ था पीछे भारत सरकार लिखा था स्टेरिंग के पीछे खाकी रंग की केप रखी हुई थी इस गैंग में पकड़े गए सदस्यों में अमित और रोहित चिमटा फंसाने का काम करते थे रवि निगरानी करता था अभिषेक ड्राइवर था यह सभी यूपी के प्रतापगढ़ के निवासी हैं जो देश के 4 राज्यों में इस तरह की घटनाएं करना कुबूल किया है

 

 


By - sagar tv news
20-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.