सागर-सड़क पर दौड़ रहा मिनी ट्रक आग के गोले में बदला ड्राइवर जान बचाने ट्रक से बाहर कूंदा

 

सडक पर दौड रहा एक मिनी ट्रक अचानक आग के गोले में बदल गया। जिसे देखकर ड्राइवर सहित आसपास के लोग दषहत में आ गए। तभी तत्परता दिखाते हुए ड्राइवर, ट्रक से बाहर कूद गया और यह ट्रक देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

 

 

यह मामला सागर जिले के राहतगढ से सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह मिनी ट्रक तामोड से सीधी जा रहा था, जिसमें नल जल योजना के पाइप भरे थे, जब यह ट्रक राहतगढ़ सागर रोड पर हाथी बान घाटी के आगे मजार के पास पहुंचा तभी ट्रक में स्पार्किंग होने लगी और धुंआ उठने लगा।

 

 

 

ट्रक चालक इकबाल ने ब्रेक लगाने की भी कोशिश की, लेकिन ब्रेक भी नहीं लगे और ट्रक में अचानक आग बढ़ने लगी, तो वह अपनी जान बचाकर ट्रक से कूदकर भाग खडा हुआ। मौके पर पुलिस पहुंची, साथ ही राहतगढ़ और सागर से फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन तब तक ट्रक में रखा सामान सहित ट्रक जलकर खाक हो गया।

 

 

 

इस दौरान जाम की स्थिति भी बनी, लेकिन थाना प्रभारी रामू प्रजापति अपने स्टाफ के साथ व्यवस्था बनाए रखें। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 


By - Dharmendra Singh Rajput Sagar TV News from Rahatgarh.
19-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.