पटवारी भर्ती परीक्षा में 15 लाख रुपए देकर पद हासिल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जानिए सच

 

पटवारी भर्ती परीक्षा में 15 लाख रुपए देकर पद हासिल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जानिए वायरल सच


15 लाख देकर पटवारी बनने का
वीडियो टॉपर ने जारी किया था ?


मध्य प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच दस्तावेजी प्रमाण के साथ-साथ कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सनसनी फैला रहे हैं. ऐसा एक वीडियो छात्रा का जारी हुआ, जिसमें उसने खुद को टॉपर बताते हुए 1500000 रुपये में पटवारी का पद हासिल करने की स्वीकारोक्ति की थी. इस वीडियो की पड़ताल के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई है.इसका सच क्या है हम आपको बताते है

बताया जा रहा है कि पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम आने के बाद से ही कई सवालों के जन्म लेने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. कांग्रेस तीखे हमले करते हुए शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है. ग्वालियर के एनआरआई कॉलेज ने पटवारी भर्ती परीक्षा में कई टॉपर देकर आरोपों को और बल दे दिया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक छात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन ये वीडियो फेक है


छात्रा खुद को मधु लता पिता लाल पति राम गढ़वाल बताते हुए कहते हुए सुनाई दे रही है कि उसे 15 लाख का ऑफर मिला था, जिसे उसके पिता और उसने स्वीकार कर लिया. छात्रा ने यह भी कहा कि वह पटवारी परीक्षा की टॉपर है. उसने सरकार से गुहार भी लगाई कि भले ही उसे पटवारी न बनने दिया जाए लेकिन दूसरे चयनित उम्मीदवारों की परीक्षा कैंसिल न की जाए. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ वैसे ही कांग्रेस को एक और मौका मिल गया.

कांग्रेस के नेता केके मिश्रा ने ट्विटर पर मधु लता का परीक्षा परिणाम और उसके साथ वीडियो को अटैच कर दिया. जब इस वीडियो की जांच की गई तो यह फर्जी निकला है. हालांकि कांग्रेस नेता ने पहले ही यह बात कह दी थी कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसकी मध्य प्रदेश सरकार को जांच करनी चाहिए.
जिस प्रकार से वीडियो तेजी से वायरल हुआ उसी तरीके से इसके फर्जी होने का भी पता चल गया. दरअसल, जिस छात्रा ने खुद को मधुलिता बताते हुए वीडियो वायरल किया था उसका एक और वीडियो सामने आ गया है. उस वीडियो में उसने कहा है कि वह मधुलता गढ़वाल नहीं है.

 

 

उसने अपनी सहेलियों के साथ बातचीत के बाद मजाकिया लहजे में यह वीडियो बनाया था. इस वीडियो को उसने अपनी कुछ सहेलियों को भेजा था जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. छात्रा ने मजाक में एक ऐसा वीडियो बना दिया जो कि पूरे मध्यप्रदेश में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक को भी गर्मा दिया. छात्रा ने नया वीडियो जारी करते हुए कहा है कि उसके फर्जी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल नहीं किया जाए. ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराएगी. हालांकि छात्रा इस बात को बताने में भी सक्षम नहीं है कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर किसने वायरल किया था?

 

 


By - sagar tv news
19-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.