मां-बेटे ने लगाई कुएं में छलांग, न जाने किस बात पर खुद को दी आखिरी सजा, सब हैरान

 

दमोह जिले के पथरिया ब्लाक में आने वाले जो ताला गांव में एक नवविवाहिता अपने एक साल के मासूम बच्चे के साथ कुएं में कूद गई। जब उन्हें निकाला गया तो दोनों की जान जा चुकी थी। महिला 5 दिन पहले ससुराल से अपने मायके आई थी।

 

 

अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस घटना का कारण अभी अज्ञात है और परिवार के लोग भी किसी तरह का कोई भी आरोप नहीं लगा रहे। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम सबीना खान अपने बेटे के साथ घर के बाहर खड़ी थी।

 

 

स्वास्थ्य ठीक नहीं था, इसलिए उसके पिता उसे दमोह अस्पताल दिखाने के लिए ले जाने वाले थे। किसी काम से पिता घर के भीतर गए। इसी दौरान महिला ने अपने बच्चे के साथ पड़ोस में बने कुएं में छलांग लगा दी। जब पिता निकल कर बाहर आए।

 

 

इधर उधर देखा तो पता चला कि कुएं से आवाज आ रही। जब उन्हें बचाने का प्रयास किया, दोनों में से किसी को भी नहीं बचाया जा सका। सूचना मिलने के बाद फुलेरा गांव से ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग हैरान हैं कि आखिरकार उनकी बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। ससुराल में उसका कोई विवाद भी नहीं हुआ था। बहरहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।


By - sagar tv news
17-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.