शिव धाम कुंडेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब,भक्तों ने भगवान शिव का किया पूजन-अभिषेक

 

सावन के दूसरे सोमवार और सोमवती अमावस पर बड़ी संख्या में भक्त टीकमगढ़ जिले के शिव धाम कुंडेश्वर मंदिर पहुंचे और पूरे भक्ति भाव के साथ भगवान शिव का पूजन, अभिषेक किया। भगवान की पूजा करने के लिए सुबह से भक्तों का तांता मंदिर में लग गया था,

 

 

हर-हर महादेव के जयघोष के साथ मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। बताया जा रहा है कि भक्तों के लिए सुबह 5 बजे ही मंदिर का गर्भगृह खोल दिया गया था।

 

 

मंदिर परिसर में सुबह से ही महिला और पुरुष की अलग अलग लंबी-लंबी लाइन लगना शुरू हो गयी थी। वहां मंदिर कमेटी और पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे।


By - sagar tv news
17-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.