दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत में 26 यात्री घायल

 

दो बसों की हुई जोरदार
टक्कर से 26 यात्री हुए घायल

दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत में 26 यात्री घायल


निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील में दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत होने से 26 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। तीन यात्रियों की हालत गंभीर है। उन्हें रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पृथ्वीपुर के जतारा गांव के पास शनिवार शाम सिद्धार्थ और वेत्रवती बस आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बसों का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। टक्कर होते ही बसों में मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सभी लोग मदद की गुहार लगाने लगे। आसपास गांव के लोग यात्रियों को बचाने के लिए घटनास्थल पर दौड़े और घायलों को जैसे तैसे बस से निकालकर पुलिस को सूचना दी। घायलों को 108 एंबुलेंस एवं स्थानीय लोगों की मदद से पृथ्वीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। हादसे में कुछ को तो मामूली चोंट आई। तीन लोगों की हालत गंभीर है। एक बस के ड्राइवर को गंभीर चोट आई है। उसे झांसी रेफर कर दिया गया है, बाकी जो घायल हुए हैं उनका इलाज करवाया जा रहा है। घायलों में शिवराज पुर और टीकमगढ़ के यात्री शामिल थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सड़क की चौड़ाई कम है, मोड़ भी है। दोनों बसों की रफ्तार ज्यादा थी। ब्रेक लगाने के बाद दोनों बसों के पहिए रगड़ते हुए आगे तक चले गए। बसें अनियंत्रित होकर भिड़ गई।


By - sagar tv news
16-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.