घर से बाहर निकली महिला को बदमाशों ने बनाया निशाना , सोने की चेन झपटकर फरार

 

मध्य प्रदेश के इंदौर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वे लूटपाट की घटनाओं को अंजाम बेखौफ दे रहे है। ऐसा ही एक मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

बताया जा रहा है कि महिला कविता बच्ची के साथ कहीं जाने के लिए घर से निकली थी, तभी बाइक में सवार होकर आए 2 बदमाशों ने उसके गले से चेन को झपट ली। महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही दोनों बदमाश ओझल हो गए। इस मामले में डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए है। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


By - sagar tv news
12-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.