भीम सेना के प्रदर्शन में पुतला जलाने को रोकने पर झुलसे 2 पुलिसकर्मी

 

 

एमपी के बैतूल में हाथरस की घटना को लेकर भीम सेना के प्रदर्शन के बाद हुए पुतला दहन में दो पुलिस कर्मी भी झुलस गए । पुतला जलाने  को लेकर भारी हंगामा हुआ । घटना के बाद पुलिस ने 14 लोगो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया और तीन लोगों को गिरफ्तारी  की हैं  । दरअसल उत्तर प्रदेश के हाथरस  घटना और बेरोजगारी को लेकर मंगलवार को बैतूल के आमला में भीम सेना ने बस स्टैण्ड के पास  स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन किया । धरना प्रदर्शन के दौरान भीम सेना के पदाधिकारियों ने पुतला दहन किया। भीम सेना द्वारा पुतला जलाया ही जा रहा था तभी पुलिस और प्रदर्शनकारियों में पुतले को लेकर खीचतान हो गयी  तभी किसी ने पेट्रोल फेंका जो पुतले के साथ पुलिस कर्मियों पर भी गिर गया और आग लगा दी । आग की लपटें दो पुलिसकर्मी एस.आई अमित पवार और आरक्षक सुनील राठौर तक आ गई । आग से अमित पवार का बायां हाथ झुलस गया तो वही सिपाही सुनील राठौर का हाथ ,गला और चेहरा भी झुलस गया । दोनों को तत्काल अस्पताल भेजा ।बताया जा रहा है  कि पुतला दहन के लिए पुलिस ने मना किया था और पहले पुतला छीन लिया जिससे भीम सेना के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और पुलिस से पुतला छीन कर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी जिससे ये घटना घटित हुई ।


By - sagar tv news
07-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.