पति को पढ़ाने के लिए पत्नी ने दूसरों के घर में साफ किए बर्तन,अफसर बनते ही दूसरी महिला से कर ली शादी

 

एक पत्नी ने पति को अफसर बनाने के लिए घरों में बर्तन साफ किए। एक-एक पाई जोड़कर पैसे जुटाए, लेकिन जब पति कमर्शियल टैक्स अफसर बन गया, तो उसने पहली पत्नी से बेवफाई कर दूसरी महिला से शादी कर ली। यह मामला मध्यप्रदेश के देवास जिले से सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिले के बागली क्षेत्र में एरिया की रहने वाली ममता और अलीराजपुर जिले में रहने वाले कमरे हठीले ने कोर्ट मैरिज की थी।

 

 

कमरू ग्रेजुएट था, लेकिन उसके पास नौकरी या रोजगार नहीं था। ममता ने उसे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी। कमरू ने प्रतियोगिता परीक्षाओं के फार्म और किताबों आदि पर खर्च होने वाली राशि की बात अपनी पत्नी से कही।

 

 

ममता ने कहा कि उसकी पढ़ाई का सारा खर्च वह उठाएगी। पति की पढ़ाई के लिए उसने काफी संघर्स करके उसके लिए किताबें-नोट्स खरीदे और परीक्षा पास करने के बाद वह कमर्शियल टैक्स अफसर बन गया और उसकी पोस्टिंग रतलाम जिले में हो गई। इसी बीच वह एक दूसरी युवती के संपर्क में आ गया और उसने दूसरी शादी कर ली।

 

 

वही, इस मामले में ममता का कहना है कि वह फिर भी उसके रहना चाहती थी, लेकिन साथ नहीं रखना चाहता। जिसके चलते कोर्ट में वाद दायर किया है। वह गुजारे के लिए हर महीने 12 हजार रुपए भी नहीं दे रहा है। उसे न्याय चाहिए। वही ममता के वकील सूर्य प्रकाश गुप्ता का कहना है कि दायर वाद की सुनवाई के दौरान पति ने कोर्ट में स्वीकार किया था कि ममता उसकी पत्नी है और इसे साथ रखेगा और नहीं रखने पर उसे हर महीने 12 हजार रुपए देगा, लेकिन अब वह इससे भी इनकार करने लगा है।

 

 

फिलहाल मामला कोर्ट में चल रहा है। गौरतलब है कि इस तरह का मामला बरेली जिले से भी सामने आया था। जिसमें एक महिला ने एसडीएम बनने के बाद अपने पति को छोड़ दिया था। वह दूसरे के संपर्क में आ गई थी।


By - sagar tv news
11-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.