पंजाब में रहने वाली अपनी वकील पत्नी और उसके सीनियर वकील का मर्डर करने वाले आरोपी को पंजाब पुलिस ने शहडोल जिले में गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस इस आरोपी की सरगर्मी से तलाष कर रही थी। हालांकि, एक आरोपी पहले भी गिरफतार हो चुका है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि करीब दो साल पहले पंजाब के होषियारपुर में रहने वाली वकील सिया खुल्लर का पहले पति से तलाक होने के बाद उसकी दोस्ती नोएडा के रहने वाले आरोपी आशीष कुशवाहा से हो गई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। सिया खुल्लर किराए के मकान में होशियारपुर में ही रहती थी, लेकिन सिया चाहती थी कि उसका अपना घर हो। जब भी वह पति आषीस से घर खरीदने की बात करती तो वह टालमटोल कर जाता था। जिसके चलते दोनों के रिश्तों में दरार आने लगी। मकान खरीदने को लेकर दोनों में झगड़े होने लगे। जब भी कोई झगड़ा होता तो सिया के सीनियर एडवोकेट भगवंत किशोर गुप्ता उसमें हस्तक्षेप कर देते थे। यह आषीस को पसंद नहीं था। सिया से छुटकारा पाने के लिए उसने सिया और भगवंत किशोर गुप्ता की जान लेने की योजना बनाई और खाने में दोनों को जहर दे दिया। जिससे दोनों की जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में षामिल एक और आरोपी कपिल कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वह आशीष का नौकर था। आरोपी आषीस षहडोल में आकर रहने लगा था।