खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, बच्चे सहित चार लोग आए चपेट में

 

 

खाना बनाते समय एक घर में गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई और परिवार के चार सदस्य आग से झुलस गए। जिनको इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।

 

 

यह हादसा टीकमगढ के बदान मोहल्ले में घटित हुआ। बताया जा रहा है कि लल्लू कुशवाहा के घर में सोमवार की सुबह खाना बन रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई।

 

 

जिससे लल्लू कुशवाहा उनकी पत्नी रानी और दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए हैं। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया।


By - SAGAR TV NEWS
10-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.