सागर-कामायनी एक्सप्रेस में मुंबई से खुरई आ रही महिला का पर्स हुआ चोरी

 

 

ट्रेन में सफर कर रही एक महिला का पर्स चोरी हो गया। जिसमें लाखों के जेवर, मोबाईल आदि जरूरी दस्तावेज रखे थे। यह महिला मुंबई से सागर जिले के खुरई स्थित अपने मायके में आ रही थी। जीआरपी ने मामला कायम कर जांच षुरू कर दी है।

 

 

बताया जा रहा है कि खुरई में रहने वाली महिला अपने रिष्तेदारों के साथ कामायनी एक्सप्रेस से खुरई आ रही थी। सभी गहरी नींद में सो रहे थे, लेकिन जब महिला की आंख गंजबासोदा स्टेषन पर नींद खुली तो उसके होष उड गए। उसका पर्स गायब था।

 

 

उसने यहां वहां तलाष किया, लेकिन नहीं मिला। कोई अज्ञात चोर उसे लेकर फरार हो गया। इसके बाद जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराया। पर्स में लगभग डेढ़ लाख के जेवर, 75 हजार से अधिक का मोबाईल, 4500 रुपये नगद सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे।

 

 

जब मोबाईल की लोकेशन ली गई तो वह गंजबासोदा में एक होटल के पास बंद मिला।


By - SAGAR TV NEWS
10-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.